लो अब उत्तराखंड में सपा विगाडेगी कांग्रेस का खेल!पार्टी नेताओं ने दो सीटों पर दावेदारी का किया ऐलान।सपा प्रत्याशी उतारे तो कांग्रेस की बची खुची उम्मीद भी हो जायेगी खत्म

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर(खबर धमाका)। उत्तराखंड में पहले ही मुसीबत में पड़ी कांग्रेस की अब सपा से निपटना चुनौती होगी। पार्टी के नेताओं ने उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से दो सीटों पर दावा किया है। पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की पांच में से दो सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता करेगी।
उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से तराई की दो सीटों पर समाजवादी पार्टी ने दावा किया है। पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी और प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल है और प्रदेश की पांच में से दो सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता करेगी।
रविवार को सिटी क्लब में आयोजित प्रदेश कार्य समिति की बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश प्रभारी सिद्दीकी ने कहा कि आज देश जिस दिशा में चल पड़ा है, उसमें अंधकार ही अंधकार है। भाजपा की ओर से जनता को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने उत्तराखंड से लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि उत्तराखंड में भी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से पांच सीटों में से कम से कम दो सीटों की मांग करेंगे। दो नहीं भी मिलती हैं तो वोट अनुपात के तहत एक सीट पर पार्टी का अधिकार बनता है।प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि दो सीटों से हमारे प्रत्याशी लड़े तो विपक्षी दल के उम्मीदवारों को अच्छी लीड देंगे। बताया कि हरिद्वार में पांच और नैनीताल में भी करीब पांच से छह कार्यकर्ताओं ने पार्टी से टिकट के लिए दावेदारी की है। इधर राजनीतिक पंडितों की मानें तो सपा की नई तैयारी कांग्रेस के लिए मुसीबत का सबब बन जायेगी,यदि सपा हकीकत में चुनाव लड़ी तो हरिद्वार और नैनीताल सीट पर कांग्रेस की बची खुची उम्मीद भी खत्म हो जायेगी।
दस दिन के भीतर हो कार्यकारिणी का गठन,पोखरियाल
समाजवादी पार्टी की कार्य समिति की बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए चार सदस्यीय अनुशासन समिति पर बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। इसमें दो कुमाऊं व गढ़वाल मंडल से दो-दो सदस्यों को चुना जाएगा। बैठक में प्रदेश की हरिद्वार व नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी को लड़ाने का प्रस्ताव भी रखा गया। प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कार्यकर्ताओं को दस दिन के भीतर कार्यकारिणी का गठन कर सदस्य सूची व सदस्यता जमा करने को कहा। वहां राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव, प्रदेश महासचिव संजय सिंह, शिशपाल सिंह यादव, नदीम अख्तर, सैय्यद अली, राशिद, शाहिद मंसूरी आदि थे।
