ऊधमसिंहनगर में कांग्रेस नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल।भाजपा में शामिल होने की कवायद को लगा झटका।विधानसभा चुनाव के दौरान भी हुई थी वीडियो वायरल।

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। भाजपा में शामिल होने की तैयारी कर रहे ऊधमसिंहनगर के एक कांग्रेसी नेता का वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कांग्रेसी नेता आपत्तिजनक तरीके से महिला के साथ बात करता नजर आ रहा है। इधर वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेसी नेता की फिलहाल भाजपा में शामिल होने की कवायद टल गई है।
ऊधमसिंहनगर के जिस कांग्रेसी नेता वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हुई है। उसका पूरा परिवार ही राजनीति से जुड़ा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले ही यह परिवार भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुआ था। दो दिन पूर्व उनके कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की तैयारियों की खबर समाने आई थी,इसी बीच सोमवार को वीडियो वायरल हो गई। वीडियो में कांग्रेसी नेता आपत्तिजनक रुप से एक महिला से बात करता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेसी की भाजपा में वापसी टल गई है,तो उसकी राजनीति को भी बड़ा नुक़सान होने की बात कही जा है। बताया जा रहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जब वह टिकट की दावेदारी कर रहा था,तब भी उसकी एक वीडियो वायरल हुई थी,तब कांग्रेसी नेता ने इसे साजिश बताकर मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पार्टी ने विवादों में घिरे होने की बजह। उसे टिकट नहीं था,अब लोकसभा चुनाव से पहले उनका वीडीओ वायरल हुआ है। हालांकि कांग्रेसी नेता मीडिया को दिए बयान में विरोधियों पर साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की भी बात कही है।

