पांच पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार आबकारी विभाग को छापेमारी के दौरान मिली सफलता

रुद्रपुर(खबर धमाका)। आबकारी विभाग ने रुद्रपुर क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 10, विवेक नगर में छापामारी के दौरान एक घर से पांच पेटी शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

https://www.facebook.com/share/v/1CnfTWJsD5/
https://www.facebook.com/share/v/1a3jZDgeQU/
https://www.facebook.com/share/v/1BYYXrnhaz/
https://www.facebook.com/share/v/17H97JkEUR/
ऊपर दिए लिंक में देखिए दिनभर की बड़ी खबरें
आबकारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह विष्ट के मुताबिक संयुक्त आबकारी प्रवर्तन टीम द्वारा प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर मोनू सोनकर के विवेक नगर आवास पर विधिसम्मत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आवासीय परिसर से पांच पेटी देशी शराब बरामद (टेट्रा पैक) की गई, जो कि अवैध रूप से संग्रहित एवं संभावित रूप से बिक्री हेतु रखी गई थी। बरामद शराब को आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत विधिवत रूप से जप्त किया गया है।
अभियुक्त पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अपराध पंजीकृत किया है, जिसके संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। विभाग द्वारा अभियोजन की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है।अवैध मद्य व्यापार के विरुद्ध इसी प्रकार की सघन कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।
