उत्तराखंड

रुद्रपुर में आप्रेशन चक्रव्यूह हुआ सफल। क्या मोहन खेड़ा को टिकट देकर कांग्रेस ने कर दी बड़ी भूल मीना के हट से किसको होगा फायदा।एकतरफा जीत हासिल करेंगी भाजपा 

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। रुद्रपुर नगर निगम चुनाव के लिए धीरे-धीरे सीन साफ होता जा रहा है। रविवार को भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने पत्ते जैसे ही खोले लोगों में मायूसी छा गई। इधर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल जिनकी कांग्रेस से चुनाव लडने की चर्चा चल रही थी, उन्होंने निर्दलीय चुनाव लडने का ऐलान कर दिया, जिसके एक बात तो साफ हो गई कि इस बार भी रुद्रपुर में महापौर भाजपा का ही बनाने वाला है। भाजपा की एकतरफा जीत होगी,तो कांग्रेस की हालत इस बार सबसे बुरी होने वाली है।

https://www.facebook.com/share/v/14kzfcoNeKb/

https://www.facebook.com/share/v/1AiqE5BAib/

यह सब ऐसे ही और यूं ही नहीं हुआ है, इससे लिए आपको दो सप्ताह वायरल हुई आडियो तक जाना होगा,उसे भाजपा का आप्रेशन चक्रव्यूह माना जा रहा है,जो आज पूरा हो चुका है।इस चक्रव्यूह में फस चुके पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल लड़ाई से आऊट हो चुके हैं,और भाजपा सफल हुई है। आज जब कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की घोषणा की तो सभी आश्चर्यचकित हो गए, क्योंकि सभी को उम्मीद थी कि कांग्रेस अपने बुरे दिन से बाहर आने के लिए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को टिकट देगी, लेकिन फैसला इसके विल्कुल उल्टा हुआ। जिससे हर तरफ मायूसी छाई हुई है। मुस्लिम कम्युनिस्ट जो हमेशा कांग्रेस को वोट देती है,वह भी इसे खफा नजर आई। देर रात पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के आवास पर हुए कार्यक्रम में पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना था कि यह कांग्रेस की सबसे बड़ी भूल है, कांग्रेस ने जिसे टिकट दिया है,उसकी जमानत भी जब्त हो जायेगी। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने साफ किया कि वह इस बार पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को सर्पोट करेंगे। यदि ऐसा हुआ तो कांग्रेस की हालत क्या होगी,यह सब जानते हैं,
इधर इस समीकरण के लिए सबसे बड़ा जिम्मेदार पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा को माना जा रहा है, लोगों की मानें मीना की हठधर्मिता कांग्रेस का बेड़ा गर्क कर देगी। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की मां माफी मांग चुकी है, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी साफ कर चुके है कि आडियो एक साजिश थी। ऐसे में यदि मीना कांग्रेस का भला चाहती थी तो उन्हें बड़ा दिल दिखाकर राजकुमार ठुकराल के साथ आना चाहिए था, लेकिन वह हट पर अड़ी रही,जो कांग्रेस के पतन का कारण बनेगा। रुद्रपुर में भाजपा एकतरफा जीत हासिल करेंगी। कांग्रेस के लोगों मायूस होकर भाजपा का दामन थाम लेंगे।

error: Content is protected !!