उधमसिंह नगर

ऊधमसिंहनगर में एक अक्टूबर से शुरू होगी धान की खरीद।डीएम ने विभागीय अधिकारियों,किसानों व राईस मिलर्स पदाधिकारियों के साथ कि धान खरीद समीक्षा बैठक 

रुद्रपुर(खबर धमाका)- धान खरीद की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने कलेक्टेªट सभागार में विभागीय अधिकारियों, किसानों व राईस मिलर्स पदाधिकारियों के साथ धान खरीद 2025-26 की तैयारियो की समीक्षा बैठक ली।  बैठक में किसान व संगठन के पदाधिकारियों ने धान क्रय केन्द्र बढ़ाने, माउस्चर के मानकानुसार कटौती करने, किसानों को समय से धान का भुगतान करने, लीज/स्टॉम्प/ठेके पर ली गयी भूमि पर लगायी गयी धान की फसल को खरीद हेतु समय से स्थानीय किसानों के पहले धान खरीदने की मांग रखी।

जिस पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि 01 अक्टूबर से धान खरीद प्रारम्भ हो जायेगा। इसके लिए सभी तैयारियां को समय से पूर्ण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये है। उन्होने किसानो के धान का समय से भुगतान करने हेतु राईस मिलर्स को निर्धारित समयानुसार भुगतान करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि राईस मिलर्स द्वारा किसानों से मानक के अतिरिक्त धान की किसी प्रकार की कटौती न की जाये। किसानो ने धान क्रय केन्द्र बढ़ाये जाने की मांग रखी। जिसपर अपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि और धान क्रय केन्द्र बढ़ाये जाने हेतु अपने-अपने क्षेत्र में सर्वे व निरीक्षण कर ले ताकि आवश्यतानुसार धान क्रय केन्द्र बढ़ाया जा सकें।

अपर जिलाधिकारी ने किसानों को आश्वासन देते हुये कहा कि किसानो का पूरा धान खरीदा जायेगा तथा किसानों के हित में जो भी होगा अवश्य किया जायेगा। किसानों को किसी प्रकार की समस्या नही आने दी जायेगी। उन्होने सभी क्रय ऐजेन्सियों व कच्चा आढ़तियों से कहा कि धान खरीद में किसानों को अनावश्यक परेशान न किया जाये तथा किसानों को समय से भुगतान किया जाये। उन्होने कहा कि व्यवहारिक रूप से जो भी किसानों के लिये सहयोग होगा हम सहयोग करेगें। उन्होने कहा कि धान खरीद की पूरी मॉनिट्रिंग की जायेगी। उन्होने कहा सभी धान क्रय क्रेन्द्रों पर एजेन्सी के नाम का फ्लैक्सी लगवाये एवं उस पर सम्बन्धित क्रय केन्द्र प्रभारी का नाम, मोबाईल नम्बर उप सम्बन्धित क्षेत्र के उप जिलाधिकारियों का नाम व मोबाईल नम्बर व टोल फ्री नम्बर भी अंकित करें ताकि किसानों को किसी प्रकार की समस्या होने पर वार्ता कर समाधान कर सकें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी क्रय केन्द्रों पर पंखा, नमी मापक यंत्र, कॉटा, पीने के लिये पानी आदि सभी आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होने किसानो से कहा कि धान खरीद में किसी प्रकार की समस्या होने पर स्थानीय स्तर पर उप जिलाधिकारी से वार्ता कर लिया जाये।   बैठक में प्रबंध निदेशक मण्डी हेमंत वर्मा, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 अभय सक्सेना, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी लता मिश्रा, अध्यक्ष राईस मिलर्स एसोसिएशन सचिन गोयल, उपाध्यक्ष रमेश गर्ग, किसान जगरूप सिंह गिल, संतोख सिंह, बलविन्दर सिंह, विक्रम जीत सिंह सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी, किसान व राईस मिलर्स के पदाधिकारी उपस्थित थे।

—————————————-