उधमसिंह नगर

पंचायत चुनाव: टिकट वितरण में भी पिछड़ी कांग्रेस।ऊधमसिंहनगर में भाजपा ने मारी बाजी।चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों की बड़ी बेचैनी 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। उत्तराखंड में पहले ही रसातल की तरफ बढ़ रही कांग्रेस पंचायत चुनाव में भी पिछड़ती नजर आ रही है। आलम यह है कि ऊधमसिंहनगर पार्टी जिला पंचायत सदस्यों की सूची भी जारी नहीं कर पाई है, जबकि भाजपा इस रेस में आगे निकल गई है,जिसका फायदा कही ना कही भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को मिलना तय है।

उत्तराखंड में ऊधमसिंहनगर में महात्पूर्ण जनपद माना जाता है। जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए यह पर 35 सदस्य चुने जाते है। सत्तारूढ़ भाजपा ने यह पर लगभग सभी सीटों पर दावेदारों की घोषणा कर दी है, लेकिन विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस अभी तक अपनी लिस्ट जारी नहीं कर पाई है, इसके पीछे पार्टी में गुटबाजी मुख्य बजह बताई जा रही है। बताया जा रहा कि संगठन और चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने अपनी अपनी लिस्ट हाईकमान को भेजी है।यानी संगठन और जनप्रतिनिधियों को एक दूसरे की लिस्ट पर भरोसा नहीं है,इसी बजह से पार्टी की लिस्ट अटकी हुई है,यह हाल तब है,जब नामांकन पत्र जमा करने के दो दिन बीत चुके हैं।

पार्टी द्वारा की जा रही देरी का खामियाजा पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को उठाना पड़ेगा, जबकि रेस में आगे निकली भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।