उधमसिंह नगर

पंचायत चुनाव,ऊधमसिंहनगर में गंगवार परिवार का भाजपा को साफ संदेश। टिकट नहीं तो वगाबत!भंगा सीट से लिस्ट जारी होने से पहले ही रेनू ने कराया नामांकन।भाजपा संगठन भी घबराया,भंगा सीट से पार्टी समर्थित प्रत्याशी न उतारने का किया ऐलान

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। उत्तराखंड गठन के बाद से जिला पंचायत अध्यक्ष पद लगातार काबिज रहे गंगवार परिवार ने इस बार भाजपा के समाने साफ चुनौती ठोक दी है। इससे घबराई भाजपा ने इस सीट से अपना प्रत्याशी खड़ा करने से भी हाथ खड़े कर दिए हैं, यानी भंगा जिला पंचायत सदस्य सीट कोई भी चुनाव लड सकता है। गंगवार परिवार की तरफ से बुधवार को निर्वतमान अध्यक्ष रेनू ने नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है।
उत्तराखंड गठन के बाद से देखें तो बारी बारी से भाजपा और कांग्रेस की सरकार बनती रही है, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष ऊधमसिंहनगर पर गंगवार परिवार ही काबिज रहा है।
इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष कौन बनेगा, गंगवार परिवार का वर्चस्व कायम रहेगा,या फिर उनके वर्षों पुराने वर्चस्व को इस बार चुनौती मिलेगी,रह तो आने वाले समय में पता चलेगा, लेकिन भाजपा से जुड़े होने के बाद भी गंगवार परिवार की बहु ने पार्टी की लिस्ट आने से पहले नामांकन पत्र दाखिल करके अपने इरादे साफ कर दिए थे। बुधवार को गंगवार परिवार की बहु रेनू गंगवार ने जैसे ही पर्चा दाखिल किया, तो सवाल उठने लगे। इधर गंगवार परिवार के इरादे भांपने में भाजपा ने भी देर नहीं लगाई।
देर रात भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने जो लिस्ट जारी की है उसमें 17 में से 16 सीटों के दावेदारों के नाम घोषित किए गए हैं, लेकिन वार्ड नंबर 17 भंगा सीट पर नोट लिखकर इस सीट से पार्टी की तरफ से कोई भी प्रत्याशी खड़ा न करने का ऐलान किया गया है।