उधमसिंह नगर

पंत विधि में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। पंतनगर विश्वविद्यालय में 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी अजय गणपति के मुख्यमंत्री 28 फरवरी को डायल 112 से सूचना कोतवाली पन्तनगर को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। वादी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल अभियुक्त जंग बहादुर उर्फ जंगा के विरुद्ध FIR NO-32/2026 धारा 65/351(3)/127 बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की तलाश में दबिश दी। पुलिस ने वैज्ञानिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। अभियुक्त को उसके अपराधों और धाराओं से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया और वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
जंग बहादुर उर्फ जंगा पुत्र मुन्ना लाल, निवासी रूम नं0 1174, झा कॉलोनी, पन्तनगर, जनपद ऊधमसिंहनगर। (उम्र- 28 वर्ष)