पंतनगर में गाँधी उत्सव के रंग, सद्भावना दौड़ के संग।मशाल प्रज्वलन व रिबन कटिंग कर हुआ प्रतियोगिता का शुभारंभ

नरेन्द्र राठौर (खबर धमाका)। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में महात्मा गाँधी जी की 156वीं जयंती के उपलक्ष्य पर गाँधी भवन छात्रावास में गाँधी उत्सव ‘सम्मान 2025’ का शुभारंभ शुक्रवार को प्रातः ६:00 बजे से हो गया। उद्घाटन अवसर पर सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें गाँधी भवन की सभी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

https://www.facebook.com/share/v/16F5TMnU1x/
https://www.facebook.com/share/v/1QmEJvnAV2/
https://www.facebook.com/share/v/1CwzpiqgpN/
ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखिए अन्य बड़ी खबरें
इस समारोह के सफल आयोजन पर गाँधी भवन की वार्डन डॉ.विनीता राठौर, मुख्य छात्रावास अभिरक्षक एवं अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. सुभाष चंद्रा,डा. विनिता राठौर,अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. ए.एस. जीना, निदेशक संचार डॉ. जे.पी. जायसवाल, प्रभारी शारीरिक शिक्षा अनुभाग डॉ. एन.के. सिंह तथा सह-प्रभारी शारीरिक शिक्षा डॉ. पूनम त्यागी की गरिमामयी उपस्थिति रही । ‘सम्मान 2025’ कार्यक्रम का शुभारम्भ मशाल प्रज्वलन व रिबन कटिंग कर किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन, सहायक वार्डन विनिता कश्यप ,ए.जी.एस. प्रियंका बिष्ट के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सद्भावना दौड़ में निहारिका, अंजलि, रेनू एवं प्राची ने क्रमश: प्रथम, द्वित्य, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किये । समिति के सदस्य तनु, पायल, ऋतु, सोनी, हिमानी एवं गर्विता तथा हॉस्टल प्रबंधक श्री कमलेश प्रधान एवं सहायक हॉस्टल प्रबंधक श्री नंदा बल्लभ चन्दोला भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के आदर्शों को आत्मसात करने, सौहार्द एवं सहयोग की भावना को जीवन में उतारने तथा छात्राओं को समाज व राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय योगदान हेतु प्रेरित किया।
