पंतनगर पुलिस ने 20 हजार का ईनामी दबोचा।ट्रैक्टर चोरी में एक वर्ष से था फरार।कप्तान बोले पुलिस की मेहनत से पकड़ में आया बड़े शातिर अपराधी

नरेन्द्र राठौर। रुद्रपुर (खबर धमाका)। एसओजी और पंतनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने टैªक्टर चोरी के मामले में एक वर्ष से फरार चल रहे बीस हजार के ईनामी शातिर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टिसी ने बताया कि छततरपुर निवासी हरीश सिंह मेहता पुत्र विशन सिंह ने 1 फरवरी 2023 को थाना पंतनगर में तहरीर देकर कहा था कि उनके घर के बाहर से उनके सोनालिका ट्रैक्टर संख्या यूके 06बीडी 6486 को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। जिस पर मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना के खुलासे के लिए गठित टीम ने छानबीन में पता लगाया गया कि टैªक्टर चोरी की घटना को मनदीप सिंह पुत्र जसविन्दर सिंह निवासी धर्मपुर रुद्रपुर, महेश सिंह कोरंगा पुत्र भवान सिंह निवासी उकरौली थाना सितारगंज, सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र विरसा सिंह निवासी ग्राम टामेरा विलास पुर और महेश पुत्र लाल चंद निवासी लक्ष्मण नगर निकट इंटर कालेज थाना हजारा जिला पीलीभीत ने अंजाम दिया है। मामले में पुलिस 12फरवरी 2023 को मनदीप सिंह, महेश सिंह कोरंगा, सुखदेव सिंह को चोरी के ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार कर चुकी थी। जबकि अभियुक्त महेश पुत्र लाल चंद फरार चल रहा था। न्यायालय से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट के बाद महेश की गिरफ्तारी पर 20 हजार का ईनाम घोषित किया गया। ईनामी अभियुक्त महेश की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम एसओजी और थाना पंतनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने फरार आरोपी महेश को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली के बाहर फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर एवं चालाक किस्म का अपराधी है उसने उत्तर प्रदेश , उत्तराखण्ड के साथ ही नेपाल में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। खुलासा करने के दौरान एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ पंतनगर तपेश कुमार चंद्र भी शामिल थे। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में पंतनगर एसओ राजेन्द्र सिंह डांगी, उपनिरीक्षक प्रदीप कोहली, उपनिरीक्षक प्रकाश राम विश्वकर्मा, कांस्टेबल पंकज पोखरियाल एवं पंकज बिनवाल शामिल रहे।

