उत्तराखंड

पीएम मोदी का 400 पार का संकल्प होगा पूरा,नेत्रपाल।हल्द्वानी में भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन आयोजित लोगों को दी सरकार की योजनाओं की जानकारी

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नेत्रपाल मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पूरे प्रदेश में ओबीसी मोर्चा सामाजिक सम्मेलन कर रही है। जिसमें केंद्र और उत्तराखंड सरकार की जनहित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, उन्होंने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प और गारंटी पर जनता को पूरा भरोसा है। मोदी सरकार जिस प्रकार हर वर्ग को आगे बढ़ाने का काम किया है, उससे उनका 400 पार का संकल्प पूरा होगा।

श्री मौर्य शनिवार को हल्द्वानी में आयोजित भाजपा ओबीसी मोर्चा के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सामाजिक सम्मेलन में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। साथ में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओ से अवगत कराया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहन अरोरा जी,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्हे कश्यप , कार्यक्रता एवं देवतुल्य जनता उपस्थितरही।