दरऊ गोली कांड का खुलासा करने में पुलिस फेल।दिन दहाड़े फिल्मी अंदाज में चली थी गोलियां,भाजपा नेता के भतीजे की हुई थी मौत।चार दिन भी खुलासा न होने से किच्छा के भाजपाइयों में रोष, शनिवार को कोतवाली का करेंगे घेराव

रुद्रपुर(खबर धमाका)। चार दिन पहले किच्छा के दरऊ गांव में दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में हुई गोलीकांड का पुलिस चार दिन बाद भी खुलासा करने में नाकामयाब साबित हुई है। घटना में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गफ्फार खां के भतीजे आलिम की मौत हुई थी। घटना के बाद पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को सीधे लताड़ लगाई थी, साथ चेतावनी भी दी, लेकिन इसके बाद भी पुलिस अभी तक गोलियां चलाकर दहशत फैलाने वाले अपराधियों को पकड़ने में नाकामयाब साबित हुई है।इधर चार दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से किच्छा के भाजपाइयों ने कोतवाली के घेराव का ऐलान कर दिया है। शनिवार को पुलिस का घेराव किया जायेगा।

https://www.facebook.com/share/v/1ZV7ZejQHR/
गौरतलब है सोमवार को किच्छा क्षेत्र के दरऊ में दिनदहाड़े हथियार बंद लोगों ने जमकर फायरिंग की थी, जिससे दहशत फ़ैल गई थी,गोली लगने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गफ्फार खां के भतीजे आलिम की मौत हुई थी। घटना की तमाम वीडियो भी समाने आई थी। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला जिला अस्पताल में मीडिया के समाने किच्छा पुलिस पर सीधे लापरवाही का आरोप लगाया था उन्होंने दावा किया था कि पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस ने उसे गंभीरता से नहीं लिया, जिससे इतनी बड़ी घटना हुई है। घटना की शाम को गांव पहुंचे एसपी सिटी,सीओ और कोतवाल को उन्होंने जमकर खरी खोटी सुनाई थी।
इधर घटना के चार दिन बाद भी पुलिस आलिम के हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
