Latest:
उधमसिंह नगर

राजेन्द्र सिंह कठायत, उपायुक्त कुमाऊँ मण्डल को मिला खाद्य विश्लेषणशाला उत्तराखण्ड, रुद्रपुर का अतिरिक्त प्रभार

रुद्रपुर(खबर धमाका)। सचिव स्वास्थ्य एवं आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड, श्री सचिन कुर्वे द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में कार्यालय आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा जारी आदेश के क्रम में प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत श्री *राजेन्द्र सिंह कठायत, उपायुक्त कुमाऊँ मण्डल को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ प्रभारी अधिकारी, खाद्य विश्लेषणशाला, रुद्रपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

उन्हें प्रभारी अधिकारी, खाद्य विश्लेषणशाला का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने से नमूना जांच के कार्यों में गतिशीलता आने के साथ-साथ प्रयोगशाला के कार्यों की गुणवत्ता में सुधार लाया जाएगा तथा निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत नमूना जांच रिपोर्ट तैयार की जा सकेगी।

यह आदेश अपर आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड, श्री ताजबर सिंह के हस्ताक्षरों से आज दिनांक 04 अप्रैल, 2026 को जारी किए गए हैं।