पढ़िए कहां,कुत्तों के आतंक से सहमें लोग।दो दिन में पांच लोगों को किया घायल

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर(खबर धमाका)। खटीमा क्षेत्र में आवार कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में हैं। कुत्तों ने दो दिनों में पांच लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। पांचों लोगों उप जिला चिकित्सालय में उपचार कराया।
जानकारी के खटीमा क्षेत्र में दो दिनों के अंदर कुत्तों ने भूड निवासी 22 वर्षीय कमला अधिकारी, झनकट निवासी 35 वर्षीय प्रीतम, आदर्श कालोनी निवासी कौशल्या देवी, इस्लाम नगर निवासी 54 वर्षीय ओविद रजा तथा पहेनिया निवासी प्रियांशु धामी को काटकर जख्मी कर दिया। डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि पांचों लोगों का प्राथमिक उपचार और रैबीज का इंजेक्शन लगाकर अस्पताल से छुट्टी दे दी।
