उधमसिंह नगर

रोशन अरोरा बने भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक‌।भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन सौंपी जिम्मेदारी‌। देखें पूरी सूची,किस प्रकोष्ठ का कौन बना संयोजक

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने शिक्षा, चिकित्सा, व्यवसायिक, सांस्कृतिक समेत आधा दर्जन से ज्यादा प्रकोष्ठों का गठन कर संयोजक,सह संयोजकों के नामों की घोषणा कर दी है।

पूर्व नगर महामंत्री रोशन अरोरा को व्यवसायिक प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है। रोशन अरोरा इससे पहले नगर महामंत्री के से साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठों में रहकर भाजपा को मजबूत करते हैं। उन्होंने व्यवसायिक प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त होने पर खुशी जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है,उसे वह पूरी ईमानदारी से निभाते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम करेगें।

श्री अरोरा ने कि पूरे देश में मोदी की। गारंटी पर लोगों को भरोसा है, सीएम धामी जिस प्रकार लोगों का भरोसा जीत रहे उससे जन जन की अस्था भाजपा के से जुड़ी है। आने वाले चुनाव में भाजपा चार सौ के पार का नारा पूरा होंगा, उन्होंने कहा कि नैनीताल ऊधमसिंहनगर लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट की पांच से ज्यादा मतों से जीत तय है। उन्होंने भाजपा हाईकमान और जिलाध्यक्ष कमल जिंदल का आभार जताया ‌