उधमसिंह नगर

रुद्रपुर ब्लाक प्रमुख चुनाव,भाजपा की भाजपा से लड़ाई।बीडी सदस्य का बढ रहा मोल,कीमत 30 लाख के पार।अधिकांश सदस्यों के नंबर बंद,सेफ जगह पर छिपाने की चल रही चर्चा

रुद्रपुर(खबर धमाका)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत चुनाव की कवायद शुरू हो गई है। क्षेत्र पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने वालो लोगों की बोलियां लग रही है
ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर ब्लाक की बात करें तो जिला पंचायत में तीन सीटें जीतने वाली कांग्रेस अभी खामोश है तो भाजपा की भाजपा से लड़ाई चल रही है।एक तरफ निर्वतमान ब्लाक प्रमुख ममता जल्होत्रा के पति हैट्रिक लगाने की जुगत में लगे हैं,तो दूसरी तरफ अपने क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्यों का जिताने में फेल साबित हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला अपने पसंदीदा प्रत्याशी को ब्लॉक प्रमुख बनने की भरसक प्रयास कर रहे हैं। भाजपा की भाजपा से चल रही इस लड़ाई में कुर्सी किसके हाथ लगेगी यह आने वाला समय बताएगा, लेकिन बीबीसी सदस्य बने लोगों की बल्ले-बल्ले हो रही है। सूत्रों के मुताबिक बीडीसी सदस्य की बोली दस लाख से शुरू होकर 30 लाख तक पहुंच गई है, जिसके अभी और बढ़ने की उम्मीद बताई जा रही है। बताया जा रहा कि अधिकांश बीडीसी सदस्यों के फोन चुनाव परिणाम आने के बाद से बंद है,तो वह अपने घरों पर भी मौजूद नहीं है।आखिर यह बीडीसी सदस्य कहां इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। खबर तो यह कि चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों ने इन्हें सेफ जगह पर पहुंचा दिया है।