Latest:
उधमसिंह नगर

खाकी की मानवता,हाईवे पर तड़प रहे हादसे मे घायल को VIP ड्यूटी से लौट रही रुद्रपुर CPU टीम ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल।समय रहते प्राथमिक उपचार मिलने से टली बड़ी अनहोनी

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर खाकी की मानवता का बड़ा उदाहरण समाने आया है, खटीमा में वीवीआईपी ड्यूटी से लौट रहे रुद्रपुर के सीपीयू कर्मियों ने सितारगंज क्षेत्र में सड़क पर घायल अवस्था में पड़े साइकिल सवार को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचकर उसकी जान बचाई है। सीपीयू कर्मियों की इस मानवता की जमकर तारीफ हो रही।

https://www.facebook.com/share/p/1DZgR2dCvw/

https://www.facebook.com/share/v/1FYHMmvaPm/

https://www.facebook.com/share/r/17nGhCXRLR/

जानकारी के मुताबिक शनिवार को सीपीयू उधमसिंहनगर टीम उपनिरीक्षक गोधन सिंह, हेड कांस्टेबल मनीष पंत एवं कांस्टेबल पूरन सिंह बिष्ट VIP ड्यूटी खटीमा से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सितारगंज के पास हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। पूछताछ में घायल की पहचान दुखरन उर्फ ओमप्रकाश निवासी गोठा, थाना सितारगंज के रूप में हुई, जो सिसई खेड़ा क्षेत्र में साइकिल से जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। सीपीयू टीम द्वारा बिना समय गंवाए घायल को तुरंत सीपीयू (जंबो वाहन) में बैठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज पहुंचाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घायल के प्राणों की रक्षा संभव हो सकी।

अपील

जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें एवं दुर्घटना होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस/आपात सेवा को सूचना दें, ताकि समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।