उधमसिंह नगर

रुद्रपुर मेयर की विदाई,आरोप और हंगामा! देखें video, सरकार द्वारा नियुक्त पाषर्दों ने क्यों लगाया उपेक्षा आरोप। आठ नोमिनेट पाषर्द है रुद्रपुर नगर निगम में

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। रुद्रपुर नगर निगम में मेयर राम पाल की विदाई में सब कुछ विवादों में रहा । मेयर ने नियम विरुद्ध 127 कामों का शिलान्यास किया तो नामिनेट पाषर्दों ने उपेक्षा का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने मेयर पर भाजपा के लोगों की उपेक्षा और कांग्रेस समर्थित,पार्टी विरोधी लोगों को तब्बजो देने का आरोप लगाया।

शुक्रवार को नगर निगम में मेयर रामपाल जब नियम विरुद्ध शिलान्यास कर रहे थे,तभी शिलान्यास के पत्थरों पर अपना नाम न देख नामिनेट पाषर्द भड़क गए। भाजपा ओबीसी मोर्चा के महामंत्री व नामिनेट पाषर्द सुनील यादव का कहना था उन्हें सरकार ने नामिनेट किया है। निगम में ऐसे आठ पाषर्द है, लेकिन मेयर ने उन्हें कभी सम्मान नहीं दिया, उनके किसी प्रस्ताव पर काम नहीं हुआ,न ही उनके क्षेत्रों में होने वाले कामों में उनका नाम पत्थरों पर लिखा जाता है। उन्होंने मेयर पर हिटलरशाही का आरोप भी लगा दिया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जो शिलान्यास नियम विरुद्ध तरीके से हो रहे उन अधिकांश पत्थरों पर कांग्रेसी, भाजपा विरोधी लोगों के नाम अंकित है। भाजपा से जुड़े लोगों की पूरी तरह अनदेखी की गती है।मेयर शुरू से ही भाजपा से जुड़े लोगों की अनदेखी कर अपने चहेते लोगों फायदा पहुंचाते रहे हैं। जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी रोष है।

उन्होंने कुछ जब उन्हें सम्मान नहीं मिलना था तो फिर पाषर्द क्यों चुना गया। उन्होंने कहा की वह इसकी शिकायत पार्टी के उच्च पदाधिकारियों से करेंगे।

error: Content is protected !!