दुखद:रुद्रपुर में भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष के पुत्र का निधन।लंबे समय से था बीमार,शाम को होगा अंतिम संस्कार

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। रुद्रपुर में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश चौहान के 16 वर्षीय पुत्र का निधन हो गया। पुत्रके निधन से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक मृतक का अंतिम संस्कार शाम पांच बजे होना तय हुआ है।
जानकारी के मुताबिक श्यामा श्याम गार्डेन कॉलोनी निवासी सत्य प्रकाश चौहान की छोटे बेटे मानस चौहान का बीमारी के चलते अभी-अभी निधन हो गया है।
अंतिम संस्कार दिनांक 06 मार्च साय 5:00 बजे निज निवास श्यामा श्याम गार्डेन से किच्छा रोड स्थित मोक्षधाम पर किया जाना निश्चित किया गया है। श्यामा श्याम कालोनी इस दुखद समय में परिवार के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते है।
