रुद्रपुर में ईदगाह प्रकरण में अखिलेश से मिले समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव

रुद्रपुर(खबर धमाका)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव श्री अरविंद यादव जी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान श्री अरविंद यादव ने रुद्रपुर की ईदगाह प्रकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को उपलब्ध कराई तथा पूरे मामले पर गंभीरता से चर्चा की गई।

https://www.facebook.com/share/v/1Cqyz1QqCR/
https://www.facebook.com/share/v/1DZYm4JQJT/
https://www.facebook.com/share/p/17gfoaShak/
ऊपर दिए लिंक में देखिए अन्य बड़ी खबरें
वार्ता के दौरान श्री अखिलेश यादव जी ने आश्वासन दिया कि ईदगाह प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन जाँच कराई जाएगी, और यदि किसी भी प्रकार का अन्याय या अनियमितता सामने आती है, तो समाजवादी पार्टी पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव न्याय, सद्भाव और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी इसी तरह जनता के साथ खड़ी रहेगी।
इसी अवसर पर लोकसभा क्षेत्र के 14 विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति पूर्ण कर उनकी सूची भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को सौंपी गई। इससे संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा तथा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी।
समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने के लिए लगातार प्रयासरत है। रुद्रपुर ईदगाह प्रकरण पर पार्टी पूरी तरह गंभीर है और न्याय सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
