Latest:
उधमसिंह नगर

ऊधमसिंहनगर में गुरुवार को भी बंद रहेंगे स्कूल। मौसम विभाग के अलर्ट पर डीएम ने दिए आदेश

नरेन्द्र राठौर 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में गुरुवार को भी कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे। मौसम विभाग द्वारा जनपद में भारी बारिश की संभावना जताने के बाद डीएम उदयराज सिंह ने स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं। बुधवार को भी बारिश की संभावना के चलते स्कूल बंद रहे थे।