देखिए,रुद्रपुर ब्लाक व ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए कितने लोगों ने ठोकी दावेदारी।ब्लाक प्रमुख के भाजपा के प्रत्याशी को भाजपा के ग्रामीण मंडल महामंत्री ही देंगे चुनौती।जिला अध्यक्ष बोले नहीं होने देंगे बगावत,मंडल महामंत्री बोले पर्चा नहीं लेंगे वापस

रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर में भाजपा के ब्लाक प्रमुख के निर्विरोध निर्वाचित के मामले में पेंच फंस गया है। भाजपा के घोषित प्रत्याशी के समाने पार्टी के ग्रामीण मंडल महामंत्री की पत्नी ने ही ताल ठोक दी है। जबकि ज्येष्ठ उप ब्लाक प्रमुख के चार लोगों ने नामांकन कराया है।


https://www.facebook.com/share/v/1Y6Bthfcab/
ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर ब्लाक प्रमुख के लिए भाजपा ने ममता जल्होत्रा को टिकट दिया है। ममता ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है,इधर उनकी जीत को चुनौती देते के लिए किच्छा क्षेत्र से भाजपा के ग्रामीण मंडल महामंत्री जितेन्द्र गौतम ने अपनी पत्नी रीना का पर्चा दाखिल कराकर संशय पैदा कर दिया है। रीना के नामांकन के दौरान नगला नगर पंचायत अध्यक्ष सचिन शुक्ला समेत पूर्व विधायक शुक्ला के परिवार के तमाम लोग मौजूद रहे, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला खुद मौके पर नजर आए।जितेन्द्र गौतम ने दावा किया है कि उनके पास जीत के लिए पर्याप्त सदस्य मौजूद हैं,और वह किसी भी हाल में मैदान से बाहर नहीं जायेगा।
इधर रीना के पर्चा दाखिल करने से कुछ समय पहले भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचे जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने दावा किया था कि पार्टी ने ममता जल्होत्रा को प्रत्याशी बनाया है, उनके समाने पार्टी का कोई भी प्रत्याशी दावेदारी नहीं करेगा, लेकिन जिला की बात कुछ ही देर में झूठी साबित हो गई।
ब्लाक प्रमुख बनने के लिए तीन दिन बाद 14 अगस्त को मतदान होना है। ऐसे में भाजपा इन तीन दिन में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष को मना पायेगी,या फिर भाजपा का मुकाबला भाजपा से ही होगा यह देखने वाली बात होगी।
