मतदान से पहले रुद्रपुर में भाजपा को झटका।अनुसूचित मोर्चा का पूर्व जिला मंत्री साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल।मीना और खेड़ा ने किया स्वागत
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। निकाय चुनाव के मतदान से पहले रुद्रपुर में भाजपा को दगडा झटका लगा है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री अपने दर्जनभर साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा नेता ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों और संगठन से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगाया है।इधर कांग्रेस में शामिल हुए भाजपाइयों का कांग्रेस महापौर पद के प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने स्वागत किया है।
https://www.facebook.com/share/v/1GHVgfyFSB/
https://www.facebook.com/share/v/15hSGrkmQH/
https://www.facebook.com/share/v/15pjYSrKjJ/
https://www.facebook.com/share/v/15pjYSrKjJ/
ऊपर दिए लिंक में देखिए कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा के चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरें
कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा ने स्वागत के दौरान कहा कि आज भाजपा की नीतियों से आम जनता ही नहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी मोहभंग हो रहा है, भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है,गरीब, मजदूरों का खून चूसने वाली पार्टी है। पार्टी के नेताओं को सिर्फ चुनाव के समय गरीब याद आते हैं, ऐसे ही पार्टी में काम करने वाले छोटे कार्यकर्ताओं का भाजपा में शोषण होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के रम्पुरा कू लोगों को वोट बैंक समझती है, जबकि कांग्रेस ने रम्पुरा ही नहीं पूरे शहर में काम किए हैं। उन्होंने कहा कि खून चुसवा प्रीपेड मीटर गोदाम में भरे रखें है, जैसे ही चुनाव खत्म होंगे भाजपा सरकार उन्हें लगाने का काम शुरू कर देगी, नजूल का मुद्दा भी भाजपा को चुनाव के समय ही याद आता है, भाजपा नजूल पर कितने बार लोगों को बेवकूफ बनायेगी। उन्होंने कहा कि अब भाजपा का समय पूरा हो चुका है, जनता अब उनके बहकावे में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा कि यदि वह मेयर वने तो प्रीपेड मीटर नहीं लगने देंगे। मीना और खेड़ा का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।इधर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए रामसेवक कोली ने कि वह लंबे समय से भाजपा में जुड़े हैं, रम्पुरा के गरीब लोगों ने हमेशा भाजपा को वोट दिया है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद भाजपा के जनप्रतिनिधि लौटकर नहीं देखते। पार्टी के जो पदाधिकारी है वह मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने संगठन से जुड़े कई पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए उन्होने कहा कि इस बार रम्पुरा के लोग बहकावे में नहीं आने वाले हैं।
कॉग्रेस जॉइन करने वालो में रामसेवक कोली, पवन कोली, रोहित कोली, सन्नी कोली, मनोज कोली, विवेक कोली, अर्जुन कोली (भोला), अजय कोली, बिट्टू कोली, हरीश कोली , जुगल श्रीवास्तव, रोहित सैनी, सचिन रस्तोगी, सुमित कोली, बाबूराम कोली, नितिन दिवाकर समेत अनेको लोगो ने सदस्यता ली।
वही इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, विजय गुप्ता, कमल सैनी, विजय गुप्ता समेत तमाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।