Latest:
उत्तराखंड

खामोश,सिस्टम शो रहा है!सड़क पर गढ्ढे से हो रहे हैं हादसे।समाजसेवी सुशील गाबा ने सड़क को किया गढ्ढा मुक्त 

नरेन्द्र राठौर 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। मासून की पहली बारिश में ही ऊधमसिंहनगर की सड़कें जबाव देने लगी है। शहर के काशीपुर बाईपास रोड मुख्य बाजार में गहरा गड्ढा बन गया, जिससे बड़े हादसे का भय सता रहा था। लेकिन जिस सड़क से दिन में हजारो लोगो गुजरते हैं,उसको लेकर सिस्टम सोता रहा।

इधर समाजसेवी रामभक्त सुशील गाबा ने सड़क को गढ्ढा मुक्त करने का काम किया है।

शोसल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में सड़क का गढ्ढा साफ नजर आ रहा है, सुशील गाबा बकायदा रात को निर्माण सामग्री लेकर जाते हैं और फिर खुद ही निर्माण सामग्री मिक्स करके गढ्ढे को भरने का काम करते नजर आ रहे हैं।

समाजसेवी सुशील गाबा का जनहित में किए गए कार्यों की जमकर चर्चा हो रही है। राहगीर भी उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं।