नंदा गौरा योजना के तहत चयनित बहन और बेटियों को फरवरी के पहले सप्ताह में मिलेगी धनराशि।प्रदेश के 11 जनपदों में 34,852 इंटर पास छात्राओं और 6,021 नवजात बालिकाओं की सूची तैयार।

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। प्रदेश की बहनों और बेटियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड में पहली बार शुरू की जा रही एकल महिला स्वरोजगार योजना और साथ ही नंदा गौरा योजना के तहत चयनित बहन और बेटियों को धनराशि फरवरी पहले सप्ताह में दी जाएगी।

आज विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए। नंदा गौरा योजना के तहत 11 जनपदों में 34,852 इंटर पास छात्राओं और 6,021 नवजात बालिकाओं की सूची तैयार हो चुकी है। शेष 2 जनपदों की लिस्ट भी शीघ्र फाइनल होगी। एकल महिला स्वरोजगार योजना में 504 महिलाओं का चयन हो गया है I सभी को फरवरी के पहले सप्ताह में धनराशि वितरित होगी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कल्याण कोष से सेवानिवृत्ति पर 1 अप्रैल 2026 से 1 लाख रुपये की सहायता मिलेगी, जिसे अगले वर्ष बढ़ाया जाएगा।
इसके साथ ही प्रदेश भर में हमारी नानी और दादियों को आर्थिक, सामाजिक, चिकित्सीय और भावनात्मक संबल देने के उद्देश्य से एक नई योजना का खाका तैयार किया जा रहा है। बैठक में मैंने अधिकारियों से कहा कि इस योजना से पहले गांव-गांव जाकर वृद्ध महिलाओं से बातचीत कर उनकी राय ली जाए कि उन्हें किस तरह की मदद की ज्यादा जरूरत है। उनकी सलाह के आधार पर ही योजना का अंतिम स्वरूप तय किया जाएगा।
बैठक में विभागीय सचिव श्री चंद्रेश कुमार जी, निदेशक श्री बंशीलाल राणा जी, उपनिदेशक श्री विक्रम सिंह जी, श्री मोहित चौधरी जी आदि उपस्थित रहे
