तो भाजपा का रिजेक्ट माल लेकर,वरिष्ठ नेत्री को खो देगी कांग्रेस!ठुकराल की इंट्री के बाद मीना शर्मा कर सकती बड़ा ऐलान।

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। भाजपा के अजय गढ रुद्रपुर में जीत हासिल करने के लिए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को शामिल करने जा रही कांग्रेस की राह इतनी आसान नहीं होने वाली है। दिल्ली में एक तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्यों ही ठुकराल को माला पहनाये, त्यों ही रुद्रपुर में मीना शर्मा अपने अगले कदम का एलान कर सकती है।
रुद्रपुर की राजनीति में पिछले दो दिनों से सरगर्मियां बड़ी हुई है। सूत्रों के हवाले आ रही खबरों के मुताबिक शनिवार को दोपहर के समय रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, सितारगंज से पूर्व विधायक नारायण पाल समेत आठ नेता कांग्रेस में शामिल हो जायेगें। दिल्ली में बकायदा बड़े नेताओं की मौजूदगी में उनकी ज्वाइनिंग होने जा रही है।इस रुद्रपुर के पूर्व विधायक ठुकराल की कांग्रेस में एंट्री से पार्टी की वरिष्ठ नेत्री मीना शर्मा काफी नाराज़ हैं। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया को दिए इंटरव्यू में साफ कहा कि महिलाओं के खिलाफ गलत धारणा रखने वाले नेता को पार्टी में लेने से कोई भला नहीं होने वाला है,वह भाजपा का रिजेक्ट माल है। उन्होंने साफ कहा था कि पार्टी के हर फोरम वह इसका विरोध जता चुकी है,अब जब पार्टी में उन्हें लेने की चर्चा चल रही,जिसको लेकर उनसे कोई राय नहीं ली गई है, उन्होंने साफ किया कि पार्टी के नगर संगठन को भी इसकी जानकारी नहीं है।
खबरों के मुताबिक ठुकराल के पार्टी में शामिल होते ही मीना शर्मा बड़ा ऐलान करने की तैयारी में है।
मीना शर्मा की बात करें तो वह कांग्रेस से पालिकाध्यक्ष रही है,तो पिछली बार विधानसभा का चुनाव भितरघात के चलते हार गई थी।सरल स्वभाव की मीना की महिलाओं में जबरदस्त पकड़ है, ऐसे यदि ठुकराल की एंट्री मीना ने कोई बड़ा फैसला लिया तो फिर कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फिर जायेगा।

बता कि 2022 भाजपा ने ठुकराल का बड़बोलापन के चलते टिकट काट दिया था, जिसके बाद उन्होंने बगावत की तो पार्टी ने उन्हें छ वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया।जिसके उन्होंने निदर्लीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लडा तो तीसरे नंबर पर पहुंच गए थे। चुनाव हारने के बाद ठुकराल भाजपा में वापसी की लाख कोशिश करते रहे, लेकिन भाजपा में उनकी वापसी नहीं हो पाई, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस में जाने की जुगत लगानी शुरु कर दी थी,जो अब पूरी होने जा रही है।
