तो अब पुलिस उठायेगी जावेद के रहस्य से पर्दा।आडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज।सीएम राहत कोष के चैक पर कमीशन मांगने का मामला। रुद्रपुर से देहरादून तक मची है खलबली

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर(खबर धमाका)। शहर में कमीशन मांगे जाने की आडियो वायरल होने के बाद आया तूफान थम नहीं रहा है। पांच हजार के चैक पर तीन हजार की कमीशन मांगे पर रुद्रपुर से देहरादून तक खलबली मची है,तो पूर्व विधायक सरकार, सिस्टम पर भपर सवाल खड़े कर दिए है। पूर्व और वर्तमान विधायक आमने-सामने हैं। तो देर रात रुद्रपुर तहसील के उपनिरीक्षक ने ट्रैंजिट कैंप थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया है।
जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात रुद्रपुर तहसील के राजस्व उपनिरीक्षक ने ट्रैंजिट थाने में तहरीर देकर सीएम राहत कोष से स्वीकृत 5000 चेक पर 3000 हजार की कमीशन मांगे जाने की वायरल हो रही आडियो को लेकर तहरीर सौंपी गई है, जिसपर एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल आडियो की सच्चाई जानने में जुटी है, माना जा रहा कमीशन मांगे रहे जावेद के रहस्य से भी पर्दा उठ सकता है, मामले में शनिवार को आडियो वायरल होने के बाद रविवार की दोपहर बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने प्रेसवार्ता कर स्थानीय प्रतिनिधि, सरकार और सिस्टम पर हमला बोला था,तो शाम को विधायक शिव अरोरा मीडिया से रूबरू हुए थे, विधायक ने साफ कहा कि इस मामले में उनका कोई लेना-देना नहीं है। चैक प्रकरण पूर्व विधायक की साजिश है, उन्होंने पूरे मामले में जांच की भी मांग की थी। इधर देर-रात मामले में तहसील प्रशासन की तरफ से तहरीर सौप दी। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही, शीघ्र ही पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कमीशन मांगने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी।
गई।
