तो नेताजी के दबाव में मौत को गले लगाने को विवश छात्रा को नहीं मिल पा रहा न्याय।रुद्रपुर के जनता इंटर कालेज में शिक्षक की काली करतूतों का मामला।स्कूल के शिक्षक और बच्चे सभी दबी जुबान से घटना को बता रहे सही।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। वो घंमडी है,दबंग,उसने धमकी दी है। छात्रा के साथ उसके सम्बन्ध थे, उसने स्कूल में छात्रा के साथ कमर में हाथ डालकर फोटो खिंचवाए थे, छात्रा को वह पैसे देता था। अपनी कार में घुमता था।स्कूल में छात्रा के गर्भवती होने की चर्चा चली थी, छात्रा का एर्वासन कराने शिक्षक उसे बरेली लेकर गया था।मौत के बाद जब शिक्षकों का शिष्टमंडल छात्रा के घर पहुंचा तो उसके परिजनों ने सबसे पहले उसी शिक्षक और उसकी मित्र की गर्लफ्रेंड शिक्षक का नाम लिया था।

https://www.facebook.com/share/v/1FFzyBQi9k/
ऊपर लिंक में देखिए स्कूल से जुड़ी पूरी खबर
यह सब बात कोई नहीं बल्कि जनता इंटर कालेज के शिक्षक, छात्र ही मीडिया के समाने कहते पाए गए हैं। शोसल मीडिया पर छात्रा की सहेली का वायरल हो रहे पत्र के गुरुवार को तमाम मीडिया कर्मी स्कूल पहुंचे तो सबसे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश अरोड़ा ने बयान दिया। उन्होंने स्कूल द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट भी मीडिया कर्मियों को दी। जिसमें छात्राओं के बयान दर्ज है। जिसमें साफ साफ लिखा कि जिस शिक्षक पर काली करतूतें करने का आरोप लगा है,उसे तत्काल उसे से बाहर किया जाए,वह ठीक टीचर नहीं है,जिस नाबालिग छात्रा की मौत हुई है, उससे शिक्षक के सम्बन्ध गलत थे, स्कूल के प्रधानाचार्य ने भी माना है कि शिक्षक की करतूतें ठीक नहीं है। घटना के बाद छात्रा के घर गए शिक्षकों काफी डरे हुए थे,उनका कहना था कि घटना बाद काली करतूतें करने वाले शिक्षक ने प्रधानाचार्य के समाने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। आरोपी शिक्षक अपने आप को भाजपा नेता का रिश्तेदार बताकर सभी को धमकी देता है।
सवाल यह उठता है कि आखिर इतने सारे गवाह चीख चीख कर सब कुछ बोल हैं। स्कूल की जांच रिपोर्ट भी इसकी तरफ साफ साफ सब कुछ बोल रही है।
तो फिर पुलिस की जांच रिपोर्ट चार माह से कागजों में क्यों दौड़ रही। जांच कर रहे सीओं सिटी ने स्कूल जाकर उन शिक्षकों के बयान क्यों दर्ज नहीं किए जो सबसे पहले छात्रा के घर गए थे।
मतलब साफ है कि पुलिस सफेदपोश के दबाव में नाबालिग छात्रा के साथ मुंह काला करने शिक्षक पर मेहरबानी दिखा रही है। यही बजह है कि शिक्षक की करतूतों की बजह मौत को गले लगाने को विवश हुई नाबालिग छात्रा को न्याय नहीं मिल पा रहा है,और आरोपी खुलेआम घूम रहा है।
