Latest:
उधमसिंह नगर

धामी सरकार के मंत्रीमंडल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का समाजसेवी मुंजाल परिवार ने किया जोरदार स्वागत।

नरेन्द्र राठौर (खबर धमाका)।रुद्रपुर के वरिष्ठ समाजसेवी हरीश मुंजाल निवास पर पहुंचे हाल ही में कैबिनेट मंत्री बने  प्रदीप बत्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत के दौरान बत्रा जी को पारंपरिक रूप से लड्डुओं से तोला गया, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

अपने संबोधन में  बत्रा जी ने कहा कि मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली सभा है, जिसे वे जीवन भर याद रखेंगे। उन्होंने प्रदेश एवं समाज के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।

कार्यक्रम के अंत में बत्रा ने कहा कि “मुझे मुंजाल जी से बहुत पुराना जुड़ाव रहा है, शायद यही कारण है कि शपथ लेने के दूसरे दिन ही मैं यहां आ गया। मैं भले ही व्यवसाय से जुड़ा हुआ हूं, लेकिन जनता के लिए पूरी तरह समर्पित हूं।”

पंजाबी समाज से आने वाले एक प्रतिनिधि को कैबिनेट में स्थान मिलना, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की उस सर्वसमावेशी सोच को दर्शाता है, जिसमें सभी वर्गों और समाजों को साथ लेकर आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।