उधमसिंह नगर

कार्यकर्ता बूथो के माध्यम से प्रभावशाली विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क,हर्बोला। रुद्रपुर में भाजपा के विधानसभा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

नरेन्द्र राठौर 

रुद्रपुर (खबर धमाका) । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रुद्रपुर के विधानसभा प्रभारी प्रकाश हर्वोला ने लोकसभा चुनाव के निमित्त उत्तरी मंडल एवं दक्षिणी मंडल के पदाधिकारियो की परिचय बैठक ली।

बैठक में उन्होने परिचय प्राप्त करने के साथ ही बूथों के सशक्तिकरण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा की सभी अपने बूथों में प्रभावशाली विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क करे घर घर जाकर प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के वारे में विस्तार से जानकारी दे। लाभार्थियों से संपर्क करे तथा जिनको उन योजनाओं का लाभ मिल सकता है उनको लाभ दिलाए, चुनाव ही कार्यकर्ताओं की परीक्षा है उनके बूथों पर मिले हुए वोट ही उनकी कार्य क्षमता का आंकलन करते हैं जितनी ज्यादा क्षमता होगी उसको उतना ही बड़ा दायित्व देने की पार्टी प्रयास करती है। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी कार्य क्षमताओं को बढ़ाएं अभी निकट समय में ही निकाय चुनाव होने वाले हैं उनमें उनकी क्षमताओं के अनुसार ही पार्टी उम्मीदवार ही तय करेगी।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष उत्तरी धीरज गुप्ता, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष धरम सिंह कोहली, मंडल महामंत्री राधेश शर्मा, राजेश जग्गा, महिला मोर्चा अध्यक्ष माही सकलानी, ममता त्रिपाठी, ओवीसी मोर्चा अध्यक्ष भूप राम लोधी, एससी मोर्चा अध्यक्ष मदन दिवाकर, अनिता वजेठा, मनोज मदान, चंद्रपाल, नमन चावला, गोविंद शर्मा तथा मंडल के समस्त पदारिकारी उपस्थित रहे। सचित्र फोटो