रुद्रपुर में बिजली चोरों पर ताबड़तोड़ प्रहार।201 स्थानों पर सघन चेकिंग,41 एफआईआर दर्ज।विजिलेंस–यूपीसीएल की संयुक्त टीम का निर्णायक अभियान

रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर के खेड़ा, दरियानगर और ट्रांजिट कैंप क्षेत्रों में बिजली चोरी के खिलाफ अब तक की सबसे सख़्त और संगठित कार्रवाई को अंजाम दिया गया। विजिलेंस विभाग और यूपीसीएल की संयुक्त टीम ने पूरे क्षेत्र में एक साथ उतरकर बिजली चोरों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

https://www.facebook.com/share/p/1SvtjLnrJD/
https://www.facebook.com/share/p/17V9CBdAxs/
https://www.facebook.com/share/p/1GdZhY9UZt/
इस ऐतिहासिक कार्रवाई के तहत 201 स्थानों पर गहन और बारीकी से चेकिंग की गई। जांच के दौरान मीटर बाईपास, अवैध कनेक्शन, सीधे लाइन से बिजली चोरी और जानबूझकर राजस्व नुकसान पहुँचाने के गंभीर मामले सामने आए। 41 दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि अन्य पर कठोर कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माने की प्रक्रिया जारी है।
मजबूत नेतृत्व, सख़्त निगरानी
यह संयुक्त अभियान EE श्री राजीव चक्रवर्ती के नेतृत्व में संचालित किया गया। टीम में
एसडीओ अनु अरोड़ा, एसडीओ अंशुल मदान, जेई उमेश राणा, पारु चौधरी, कुलदीप,
विजिलेंस की ओर से एई अमित आर्य,
तथा इंस्पेक्टर संजीव त्यागी और मरुत शाह शामिल रहे।
टीम ने पूरे क्षेत्र में एक-एक कनेक्शन को खंगालते हुए बिजली चोरी के नेटवर्क पर करारा वार किया।
