सन सिटी,कालौनी अवैध,फिर भी धड़ल्ले से हो रहे निर्माण।डीडीए का नोटिस पर बना सफेद कागज।प्रीत बिहार क्षेत्र में अवैध कालोनियों की बाढ राजस्व को रहा भारी नुक्सान,बिल्डर हो रहे मालामाल

नरेन्द्र राठौर रुद्रपुर (खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में भूमाफिया जिला विकास प्राधिकरण की कार्यवाही को गंभीरता से नहीं ले रहे,यहां तक के नोटिस को भी सफेद कागज से ज्यादा नहीं मान रहे।आलम यह कि डीडीए के नोटिस के बाद अवैध कालोनियों में जमीन की धड़ल्ले से बिक्री हो रही, निर्माण भी चल रहे है

बताया जाता की रुद्रपुर के वार्ड नंबर 25 में रम्पुरा रोड पर स्थित सनसिटी कालौनी की बिल्डर ने जिला विकास प्राधिकरण से अनुमति नहीं ली है, अवैध रुप से काटी गई इस कालौनी का डीडीए नोटिस जारी कर निर्माण पर रोक लगा चुका है, लेकिन बिल्डर ने डीडीए के नोटिस को सफेद कागज मानकर उसे रदृदी की टोकरी में फेंक दिया है,यानी बिल्डर के लिए उसके कोई मायने नहीं है,रह बात हम इसलिए कह रहे, क्योंकि नोटिस के बाद भी कालौनी में प्लाटों के बिक्री और निर्माण पर कोई फर्क नहीं पड़ा है, सनसिटी में डीडीए के नोटिस के बाद भी निर्माण और जमीन की बिक्री एक अकेला मामला नहीं है, क्षेत्र की दो दर्जन से ज्यादा कालौनी में ऐसा ही हाल है, डीडीए ने विना नक्शा और स्वीकृती के विकसित हुई कालौनियों को नोटिस तो दिया है, लेकिन बिल्डरों पर इसका कोई असर नजर नहीं दिखाई दिया है।
प्रीत बिहार सनसिटी के पास ही आधा दर्जन कालौनियो विना स्वीकृत के काटी गई है, जिसमें सरकारी जमीन को भी खुर्द-बुर्द करने की बात कही जा रही है, लेकिन डीडीए के अफसर शांत बैठे हुए हैं,जो अपने आप में बड़ा सवाल है।
