उधमसिंह नगर

जसपुर में शिक्षक का कारनामा,ग्रामीणों पर बोला हमला।सीसीटीवी में कैद हुई घटना,एक घायल ने पुलिस को सौंपी तहरीर

जसपुर(खबर धमाका)। जसपुर में एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर मार-पीट का आरोप लगा है। शिक्षक का कारानामा सीसीटीवी में भी कैद हो गया व।घायल की तरफ पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।
पूरा मामला जसपुर के ग्राम भोगपुर का है। गांव के ही सुरेन्द्र सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक गुरुमीत सिंह 16 अक्टूबर को शोर मचा रहा था,उसकी दादी ने स्कूल जाकर इसका विरोध किया तो वह भड़क गया। और दादी को गालियां देने लगा। जिसपर उसका परिवार मौके पर पहुंच गया।आरोप है कि इस दौरान शिक्षक ने हाथ में ईंट उठाकर उनपर हमला बोल दिया। ईंट उसके कंधे पर लगने से हड्डी टूट गई।
पीड़ित का कहना है आरोपी शिक्षक राजनीति करता है, स्कूल में पंचायत करता है।जिसकी शिकायत उनसे पहले खंड शिक्षा अधिकारी से की थी, जिसके बाद शिक्षक उससे रंजिश भी रखता है। पीड़ित ने पूरी घटना की वीडियो भी पुलिस को सौंपी है।
इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है