लालकुआं रेलवे स्टेशन से बेंगलुरु स्पेशल एक्सप्रेस ने लगाई दौड़।पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री/सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी लालकुआं से चलकर इन रेलवे स्टेशनों होकर बेंगलुरु पहुंचेगी एक्सप्रेस

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। शनिवार को लालकुआं रेलवे स्टेशन से बेंगलुरु स्पेशल एक्सप्रेस के लिए प्रारंभ हुई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन लालकुआं से चलकर किच्छा, बरेली, कासगंज, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, इटारसी, नागपुर, वारंगल, विजयवाड़ा होते हुए बेंगलुरु पहुँचेगी।

https://www.facebook.com/share/p/15zyGTSnWS/
https://www.facebook.com/share/r/1EHRw5i9ZG/
https://www.facebook.com/share/r/1858Wepo78/
https://www.facebook.com/share/p/15zFZ4Wrqx/
ऊपर दिए लिंक में पढ़िए अन्य बड़ी खबरें
इस अवसर पर ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा उनकी सुविधाओं की जानकारी भी ली। यह रेल सेवा निश्चय ही कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन को सरल बनाएगी और रोजगार, शिक्षा, व्यापार एवं चिकित्सा सुविधाओं से जुड़ाव को और मजबूत करेगी। कुमाऊँवासियों को इस रेल सेवा का सीधा और दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।
इस महत्वपूर्ण रेल सेवा के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी, माननीय रेल मंत्री श्री Ashwini Vaishnaw जी एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी का आभार।
इस अवसर पर लालकुआं विधानसभा क़े विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट जी सहित भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
