लोग संविधान नहीं,मनविधान से देश चला रही भाजपा,अरविंद।परिनिर्वाण दिवस पर सपाइयों ने दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि।पार्टी के लोकसभा प्रभारी समेत तमाम कार्यकर्ता रहे मौजूद

रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रभारी नैनीताल अरविंद यादव अपने दल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ अंबेडकर पार्क पहुंचे, जहाँ उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के मिशन और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

https://www.facebook.com/share/v/16dRSFEpWQ/
https://www.facebook.com/share/v/1Fgxx9zpu3/
https://www.facebook.com/share/v/1We7t4FsLw/
इस मौके पर अरविंद यादव ने कहा कि “आज देश में संविधान पर लगातार चोट की कोशिशें हो रही हैं। बीजेपी के लोग संविधान नहीं, मनविधान से देश चला रहे हैं। वे बाबा साहब के बनाए संविधान को कमजोर करना चाहते हैं, लेकिन समाजवादी विचारधारा से जुड़े हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि संविधान की रक्षा में सबसे आगे खड़ा हो।”
उन्होंने आगे कहा कि “बाबा साहब ने हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता जैसे अधिकार दिए। वे केवल संविधान निर्माता नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति के महान योद्धा थे, जिन्होंने करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया। आज उनकी शिक्षाएँ पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। हमें उनके संविधान, उनके आदर्शों और उनके संघर्ष को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना है।”
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे बाबा साहब के मिशन—समाज में समानता, न्याय और भाईचारे—को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर उपस्थित रहे:
अरविंद दिवाकर, मज़हर रिज़वी, राम सिंह सागर, शरीफ अंसारी, विनोद गौड़, इमरान अंसारी, जितेंद्र यादव, पूर्व पार्षद मदन भारती, पुष्पेंद्र यादव, विक्की शर्मा, राहुल यादव, जितेंद्र यादव, मजहर अली, हिमांशु, शरीफ अंसारी, दिलशाद, ए.एन. अग्रवाल, शेर सिंह यादव, आर.एस. कमल, सोनू सिंह तथा अन्य समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं
