रजत विष्ट को महापौर के आर्शीवाद ने दिलाई सफलता।तमाम घेराबंदी के बाद भी बने रुद्रपुर महाविद्यालय के अध्यक्ष।महापौर की चाणक्य नीति आई काम,

नरेन्द्र राठौर (खबर धमाका)। रुद्रपुर महाविद्यालय के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं। विजय प्रत्याशियों शपथग्रहण के बाद अपने घर जा चुके हैं। अध्यक्ष पद रजत विष्ट की जीत के की मायने निकाले जा रहे हैं। चर्चा यह है कि महापौर की चाणक्य नीति और आर्शीवाद से रजत विष्ट की जीत सुनिश्चित हुई है।

https://www.facebook.com/share/v/1CKKvjdawk/
ऊपर दिए लिंक में देखिए छात्र संघ चुनाव में विजई पदाधिकारियों का शपथग्रहण
रुद्रपुर महाविद्यालय के चुनाव की बात करें तो अध्यक्ष पद पर नागेन्द्र गंगवार और रजत विष्ट आमने-सामने थे। सूत्रों की मानें तो दोनों ही प्रत्याशियों को जिताने के लिए भाजपा के दोनों जनप्रतिनिधियों ने आर्शीवाद दिया था। नागेन्द्र गंगवार को जहां विधायक शिव अरोरा का आर्शीवाद मिला था तो रजत विष्ट को महापौर विकास शर्मा ने अपना आर्शीवाद दिया था। चुनाव जैसे-जैसे निकट पहुंचा था वैसे वैसे स्थिति भी पेचीदा हो चुकी थी, नागेन्द्र के साथ तमाम पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों खड़े नजर आ रहे थे, जिससे माना जा रहा था कि नागेन्द्र गंगवार की जीत तय है, लेकिन महापौर विकास शर्मा का आर्शीवाद देकर चुनाव मैदान में कूदे रजत सिंह विष्ट अंदरखाने पूरी ताकत झोंके हुए थे। महापौर ने चुप रहकर ही अपनी चाणक्य नीति से रजत की जीत सुनिश्चित कर दी।
महाविद्यालय में अध्यक्ष पद रजत विष्ट की जीत के अब की मायने निकाले जा रहे हैं, जिसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।
फिलहाल रजत विष्ट की जीत से महापौर विकास शर्मा और मजबूत होकर आगे बढ़ेंगे ऐसा माना जा रहा है।
