जनता भूखी,सरकार मस्त-गैस किल्लत से जनजीवन त्रस्त। गदरपुर में समाजवादी पार्टी का हुंकार प्रदर्शन

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। गदरपुर की सड़कों पर समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गैस की भारी किल्लत और सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए श्री यादव ने शासन-प्रशासन को जमकर आड़े हाथों लिया।

जुमलेबाज़ी की पराकाष्ठा: अरविंद यादव ने तीखा प्रहार करते हुए कहा, “जो सरकार दिवाली और ईद पर मुफ्त सिलेंडर के लुभावने सपने दिखा रही थी, आज उसने जनता की जेब पर डाका डालकर पैसे देने के बावजूद उन्हें लाइनों में खड़ा कर दिया है। यह जनता के साथ सरासर गद्दारी है।”
कुप्रबंधन और लापरवाही: उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की दोषपूर्ण विदेश नीति और प्रशासनिक निकम्मेपन ने देश को ऊर्जा संकट की आग में झोंक दिया है। छोटे होटलों के चूल्हे बुझ चुके हैं और दर्जनों कारखाने तालेबंदी की कगार पर हैं।
आस्था पर चोट: श्री यादव ने भावुक होते हुए कहा, “बड़े दुर्भाग्य की बात है कि जिस अयोध्या के नाम पर यह सरकार सत्ता की मलाई चाट रही है, आज उसी पावन नगरी में आजादी के बाद पहली बार ‘सीता रसोई’ गैस की कमी से बंद हो गई। इससे बड़ी प्रशासनिक विफलता और शर्म की बात कुछ और नहीं हो सकती।”
सीधी चेतावनी: प्रदर्शन के दौरान प्रशासन को ललकारते हुए कहा गया कि यदिशीघ्र ही गैस आपूर्ति सुचारू नहीं हुई, तो समाजवादी पार्टी चक्का जाम करेगी। “अब याचना नहीं, रण होगा – जनता के हक के लिए महासंग्राम होगा!”
इस विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर गर्जना की।
इस मैके पर समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं नेता मौजूद रहे।सर्व श्री शिव अवतार शर्मा, अमित कुमार,श्री राम सिंह सागर,अरविंद दिवाकर, इमरान अंसारी, विनोद गौड़, शीशपाल यादव, दीपक सागर, राहुल कुमार, मो सलीम, मो सनावर, मो आज़म, रहीस लाला अमन प्रजापति
विनोद गौड़ शीशपाल यादव ज़मील अनवर चम्पा देवी मुन्नी देवी आदि
