उत्तराखंड सीनियर एवं सब जूनियर सेपक टाकरा टीम का चयन ट्रायल हुआ संपन्न.

रुद्रपुर(खबर धमाका)। उत्तराखंड सीनियर एवं सब जूनियर सेपक टाकरा टीम का चयन ट्रायल 15 सितंबर 2025 को हुआ संपन्न।

https://www.facebook.com/share/v/19YBiL47nV/
https://www.facebook.com/share/v/192XtM1YUf/
https://www.facebook.com/share/v/1GHhVHDgYx/
सेपक टाकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 35 वी सीनियर सेपक टाकरा (महिला/पुरुष) राष्ट्रीय चैंपियंसशिप जो गोवा में दिनाँक 23 से 27 अक्टूबर 2025 तथा 28 वी सब-जूनियर सेपक टाकरा(बालक/बालिका) राष्ट्रीय चैंपियनशिप जो रांची झारखंड में दिनांक 10 से 14 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाली है के लिए आज दिनाँक 15 सितंबर 2025 को द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वाधान में उत्तराखंड सीनियर(महिला/पुरुष) एवं सब-जूनियर(बालक/बालिका) सेपक टाकरा टीम के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन कराया गया जिसमें विभिन्न जनपदों से 40 खिलाड़ियों ने ट्रायल हेतु प्रतिभाग किया.चयन ट्रायल प्रक्रिया में विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों के मध्य मैत्री मैचों एवं फिजिकल फिटनेस टेस्ट का आयोजन कर चयन ट्रायल को संपन्न कराया गया. उक्त चयन ट्रायल में चयनकर्ता के रूप में राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षक सावन मेहरोत्रा,गौरव जोशी,लोकेश पांडे एवं डॉ. नागेंद्र शर्मा उपस्थित रहे. संघ के अध्यक्ष आरपी शर्मा ने बताया की टीम की घोषणा सभी खिलाड़ियों के प्रपत्रों की जांच करने के उपरांत की जाएगी.
