उधमसिंह नगर

पत्नी ने पति पर लगाया नाबालिग बेटी के साथ गलत हरकत करने का आरोप।ट्रांजिट कैंप पुलिस को सौंपी तहरीर 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपकर अपने पति पर नाबालिग बेटी के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

महानगर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी महिला ने सौंपी तहरीर में कहा कि वह अपने पति से अलग रहती है, जबकि उसकी नाबालिग बेटी पति के साथ रहती है। पिछले दिनों उसकी बेटी ने उसे बताया था कि उसका पिता उसके साथ गलत हरकतें करता है, जिसे सुनकर उसके होश उड़ गए हैं।इसके बाद फिर उसकी बेटी ने पिता पर लगातार हरकतें करने की जानकारी दी है।

इधर महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।