रुद्रपुर मजार में हुई चोरी का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार।चोरी के वक्त आरोपी सीसीटीबी में हुआ था कैद।पढे कौन निकाल शातिर चोर

नरेन्द्र राठौर। रुद्रपुर (खबर धमाका) । शहर के एक पुरानी मजार में रात को पैसे की भरी गुल्लक चोरी होने की घटना का पुलिस ने पर्दापाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी धीरेन्द्र कुमार के मुताविक सैय्यद हसीन मियां पुत्र एजाज हुसैन निवासी वार्ड नंवर 17 खेड़ा रूद्रपुर मैनेजर मजार इंद्रा चौक हमने तहरीरी सूचना दी की शुक्रवार की रात्रि में अज्ञात अभियुक्त द्वारा मजार का ताला तोड़कर वहां रखे दान पत्र नकदी सहित चोरी कर लिए हैं।
मामलें मे तत्काल अज्ञात के खिलाफ पंजीकृत किया गया गया था। मामला धार्मिक स्थल में चोरी होने के कारण संवेदनशील होने पर उच्चाधिकारीगणो के आदेशानुसार चौकी प्रभारी रमपुरा नवीन वुधानी के नेतृत्व में तत्काल एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल आसपास के सीसीटीवी कैमरे तथा सुरागरसी पतारसी की मदद से पहाड़गंज कूड़े के ढेर के पास से मनोज कोहली पुत्र पूरन कोहली निवासी वार्ड नम्बर 24 रम्पुर को दान पात्र सहित रुपयों के गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 863 रुपये नकद, दो दानपात्र वरामद हुआ है।
