रुद्रपुर के प्रीत बिहार में बंद घर में हुई चोरी का खुलासा। चोरी के माल के साथ रविंद्र नगर का आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर(खबर धमाका)। कोतवाली क्षेत्र के प्रीत बिहार में 11 फरवरी को हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवक को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक 11 फरवरी को कोतवाली रुद्रपुर में पंजीकृत मुकदमा FIR No. 71/2026 धारा 305(a)/331(3) बीएनएस में अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।
उक्त मुकदमे में दिनांक 21.02.2026 को उ0नि0 कविन्द्र शर्मा चौकी प्रभारी रमपुरा मय पुलिस बल द्वारा अज्ञात चोर की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोदी मैदान एफसीआई के सामने से अभियुक्त पवन शर्मा पुत्र स्व0 ओमप्रकाश शर्मा निवासी रविन्द्र नगर थाना ट्रांजिट कैम्प जिला ऊधम सिंह नगर उम्र लगभग 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगभग 100 से ज्यादा CCTV फुटेज का अवलोकन किया गया तथा ठोस सुरागरशि एवं पतारशि के आधार पर अभियुक्त को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया! पूछताछ में अभियुक्त द्वारा स्वीकार किया गया कि उसने प्रीतविहार कॉलोनी में एक बंद मकान में चोरी की थी अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कोतवाली रुद्रपुर में चोरी/ NDPS के मुकदमे दर्ज हैं
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
अभियुक्त के कब्जे से बरामद माल*
1-पीली धातु की कान की बाली (कुण्डल) 01 जोड़ी
2-सफेद धातु की पायल 01 जोड़ी
3-एक कीपैड मोबाइल फोन (जियो कंपनी)
4-एक मोबाइल फोन POCO कंपनी चोरी के पैसों से खरीदा हुआ
5-काले रंग का बैग
6-चोरी का माल बेचकर प्राप्त धनराशि ₹84,000/- नकद
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1- उप निरीक्षक कवींद्र शर्मा चौकी प्रभारी रमपुरा
2- अपर उप निरीक्षक नवीन जोशी
3- कांस्टेबल 1180 महेंद्र कुमार
