उत्तराखंड

तो फिर ऊधमसिंहनगर की जिपा. अध्यक्ष बनेगी गंगवार परिवार की बहू रेनू! सरकार ने आरक्षण की अधिसूचना जारी कर खोला रास्ता।चुनावी परिणाम के नतीजों के बाद रेनू पर हाथ रखना भाजपा की मजबूरी 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। सभी चक्रव्यूह तोड़कर भंगा सीट से चार हजार वोटों से जीत दर्ज कर चुकी बरा के गंगवार परिवार की बहु व निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार फिर से इस जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगी! सरकार ने प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्षों की अधिसूचना जारी करके उनका रास्ता खोल दिया है।

https://www.facebook.com/share/p/15C4SRc2CL/

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कल भी सम्पन्न हुए हैं, इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लाक प्रमुख बनने की कवायद शुरू हो चुकी है। ऊधमसिंहनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष की बात करें तो उत्तराखंड गठन के बाद से लगा बरा के गंगवार परिवार का इसपर कब्जा रहा है। इस बार उन्हें रोकने के लिए बड़ा चक्रव्यूह रचा गया था, लेकिन गंगवार परिवार की बहु रेनू गंगवार भगा सीट से सभी चक्रव्यूह तोड़कर जिला पंचायत सदस्य बन चुकी है,इधर सरकार ने शुक्रवार को सूबे के जिला पंचायत अध्यक्षों के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें ऊधमसिंहनगर को पिछड़ा वर्ग में रखा गया है। यानी कु गंगवार परिवार के लिए रास्ता साफ कर दिया गया है।

ऊधमसिंहनगर में जिला पंचायत सदस्यों की बात करें तो भाजपा समर्थित चार प्रत्याशी ही जुत दर्ज कर पाए हैं, जबकि निर्दलीय और कांग्रेस की बल्ले-बल्ले हुई है, ऐसे में भाजपा के समाने भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का सपना टूट चुका है। ऐसे में रेनू गंगवार का साथ देकर अपनी लाज बचाना भाजपा की मजबूरी हो चुकी है, हालांकि कांग्रेस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।