उत्तराखंड

शिकायतें बहुत है,मुंह नहीं खोलूंगा! चैनल को दिए इंटरव्यू में ठुकराल ने कही मन की बात। राम मंदिर मामले में कांग्रेस पर निशाना।बोले राम और सनातन का विरोध करने का हो जायेंगा नाश। सीएम धामी उनके अच्छे मित्र,लेकिन की अनदेखी

नरेन्द्र राठौर।                                                            रुद्रपुर (खबर धमाका)। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में वापसी की चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व विधायक राजकुमार ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में अपने मन की बात कही है। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी पर अनदेखी का आरोप लगाया है।तो राम मंदिर मामले में कांग्रेस के स्टेंड पर भी हमला बोला है। उन्होंने साफ कहा कि प्रभू श्रीराम हिंदुओं के अराध्य है। सनातन संस्कृति हमारी पहचान है,जो इसका विरोध करेंगे उसका नाश होना तय है।

पूर्व राजकुमार ठुकराल एक ऐसा नाम है जो कभी हिंदूवादी चेहरे के रुप में उत्तराखंड में अलग पहचान बना चुका था। उनके भाषण लोगों में गर्मी पैदा कर देते थे,उनके बेकाव भाषण हमेशा सुर्खिया बटोरते थे। पिछले विधानसभा चुनाव टिकट कटने के बाद उन्होंने निर्दलीय के रूप में ताल ठोंकी तो 28 हजार के वोट ले ली लिए,जो अपने आप में एक रिकॉर्ड था।

विधानसभा चुनाव के बाद वह किस पार्टी में जायेगें इसको लेकर लगातार चर्चा चलती है। इधर लोकसभा चुनाव से पहले उनकी भाजपा में वापसी की खबरें भी समाने आ रही हैं।

भाजपा में वापसी के सवाल पर उन्होंने इंकार नहीं किया।सोमवार को उन्होंने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में अपने मन की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी राजनीतिक मां है।यह बात वह पहले भी बोलते थे और आज भी बोलते हैं। उन्होंने कभी भी पीएम मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, सीएम धामी या भाजपा के खिलाफ कभी कोई टिप्पणी नहीं की है। हा उन्हें दुख है,कि भाजपा के बड़े नेताओं ने उनकी अनदेखी की है। उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि वह पांच वार सीएम धामी से मिले हैं। सीएम धामी उनकी बेटी के कार्यक्रम में बुलावें के बाद भी नहीं आए,इसका दुख उन्हें हमेशा रहेगा। ठुकराल ने कहा राज्य के सभी पूर्व विधायक के पास गनर है, लेकिन उन्हें गनर नहीं दिया गया, जबकि वह पांच वार सीएम धामी को पत्र देकर गनर की मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि 2011 में हुए दंगे में उन्होंने पूरा मुकवला किया था,उनके खिलाफ झूठे मुकदमे भी हुए हैं। फिर भी वह लगातार भाजपा के लिए सीना तानकर खड़े रहे।