नशे के सौदागर के लिए चमोली में कोई जगह नहीं।6.77 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

रुद्रपुर(खबर धमाका)। एसपी चमोली सर्वेश पंवार की कप्तानी एवं सतत मॉनिटरिंग में जनपद पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी मुहिम के तहत 21 सितम्बर 2025 को कर्णप्रयाग पुलिस ने एक और सफलता दर्ज की।

कोतवाली कर्णप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश चंद्र भट्ट के निर्देशन एवं व0उ0नि0 संजय सिंह नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कमेडा से गौचर मोटर मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान भगतराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर अचानक भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।
उक्त व्यक्ति गौरव नेगी पुत्र स्व. लखपत सिंह नेगी निवासी ग्राम मजोठी, कोतवाली चमोली आयु 25 वर्ष की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.77 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित बाज़ार कीमत लगभग ₹67,700/- आँकी गई।
बरामद अवैध स्मैक के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग में मु0अ0सं0–55/2025, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है
चमोली पुलिस का संदेश
जनपद चमोली पुलिस नशे की रोकथाम एवं तस्करों की धरपकड़ के लिए निरंतर अभियान चला रही है। 👉 “नशा नष्ट करता है भविष्य – तस्कर होशियार रहें, पुलिस की नज़र हमेशा आप पर है।”
पुलिस टीम
1- व0उ0नि0 संजय सिंह नेगी
2- म0उ0नि0 सरोज नौटियाल
3-अ0उ0नि0 भूपेंद्र प्रसाद
4- कां0 प्रदीप बहुखंडी
5-का0 संतोष कुमार
6-का0 आशुतोष तिवारी ( पुलिस लाइन गोपेश्वर)
6-का0 रविकांत (पुलिस लाइन गोपेश्वर)
