उत्तराखंड

रुद्रपुर में पैट्रोल-डीजल को लेकर मची मारा-मारी। देखें , video , पैट्रोल पंपों पर कैसे लगी वाहनों की कतार। कुछ पर भारी भीड़, कुछ पर पैट्रोल-डीजल खत्म।जिलापूर्ति अधिकारी बोलें सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं।पैट्रोल पंप स्वामी बोले नहीं पहुंच रहा माल

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। केन्द्र सरकार द्वारा

बनाए गए कानून के विरोध में हड़ताल पर गए ट्रक चालकों के कारण डीजल और पेट्रोल पंपों पर अर्पित न होने से दिक्कत खड़ी हो गई है। आने वाले दिनों में पैट्रोल-डीजल न मिलने की खबर के बाद मार मारी मची है,तो शहर के की पैट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया है।

 

मंगलवार की सुबह से चल रही खबर का असर शाम को देखने को मिला ‌शहर के रोडबेज स्टेशन के निकट स्थित पैट्रोल पंप तेल न होने से बंद हो गया,वहां पर पैट्रोल-डीजल न होने को बोर्ड लगा दिया गया है। कर्मचारी वकायद लाउडस्पीकर से वाहन चालकों को जानकारी दे रहा।

इंद्राचौक पर स्थित पैट्रोल पंप पर भी तेल खत्म होने की बात कही जा रही, कर्मचारियों का कहना है कि अब थोड़ा ही तेल बचा है,तेल की गाड़ी चालक के न होने की बजह नहीं आ रही है, जबकि पीएससी और रोडवेज डिपो के आगे नैनीताल रोड पर मौजूद पैट्रोल पंप पर भारी भीड़ लगी है, अन्य पैट्रोल पंपों का भी यह हाल है। बताया जा रहा टैंकर जाने वाले चालक हड़ताल पर चले गए हैं।

इधर जिलापूर्ति अधिकारी ने धरातल पर खड़ी हुई दिक्कत के उलट बयान दिया है, उन्होंने कहा की ऐसी कोई दिक्कत नहीं है। पैट्रोल -डीजल की आपूर्ति पूरी तरह जारी है।