उधमसिंह नगर

गदरपुर में शिव की चाणक्य नीति से ठुकराल और पाण्डेय हुए चित। कुशल रणनीति,विपक्ष की घेराबंदी पर पड़ी भारी  हर तरफ हो रही रुद्रपुर विधायक की तारीफ 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। गदरपुर ब्लाक में आखिरकर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने अपनी चाणक्य नीति का लोहा पूरे विपक्ष पर बजा दिया। विधायक की कुशल नीति से ही विपक्ष को तमाम घेराबंदी के बाद भाजपा प्रत्याशी की जीत ने विपक्ष को करार तमाचा मारा है।

गदरपुर ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर पिछले एक सप्ताह से उठापटक का दौरा चल रहा था। मतगणना के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के साथ मिलकर गदरपुर के विधायक अरविंद पाण्डेय के पुत्र के द्वारा बीडीसी सदस्यों को उठाने की वीडियो सभी ने देखी थी, इसके भाजपा द्वारा घोषित की गई प्रत्याशी ज्योति ग्रोवर को हराने के लिए रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, किसान नेता तजेंद्र सिंह विर्क भी लामबंद हो गए थे, दोनों ने ब्लाक प्रमुख के चुनाव से पहले डीएम कार्यालय में धरना देकर प्रशासन और सरकार पर की गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद जिन पांच बीडीसी सदस्यों को प्रमाण पत्र मिले थे, उनके वायरल फोटो ने भी गदरपुर विधायक की पोल खोलकर यह साबित कर दिया था कि गदरपुर विधायक भाजपा के साथ होकर विपक्ष का साथ दे रहे थे, लेकिन मतदान के बाद आए परिणाम ने सभी कि उम्मीद पर पानी फेर दिया है। भाजपा प्रत्याशी ज्योति ग्रोवर ने कांग्रेस प्रत्याशी जसविंदर को चार वोटों से हरा दिया है।

गदरपुर में भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा की सबसे ज्यादा तारीफ हो रही है। राजनीति से जुड़े लोगों का मानना है,कि रुद्रपुर विधायक चुनाव कैसे जीते जाते हैं,इसके पंडित है,उनकी चाणक्य नीति से ही गदरपुर में भाजपा की जीत पक्की हुई है, नहीं तो हर कोई हर कोई यह मानकर चल रहा कि जिस प्रकार पूरा विपक्ष और पार्टी का भितरघात से भाजपा गदरपुर में जीत हासिल नहीं पायेगी। लेकिन नतीजे से हर कोई रुद्रपुर विधायक का लोहा मान रहा है।