अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह का चंपावत स्थानांतरण। जिपां अध्यक्ष ने हरी मोहन को सौंपा चार्ज लंबे समय से जिपां अध्यक्ष और जिला पंचायत राज अधिकारी में चल रही थी रार

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर(खबर धमाका)। लंबे समय से ऊधमसिंहनगर जिला पंचायत में अपर मुख्य अधिकारी व जिला पंचायत अध्यक्ष के बीच चल रही खींचतान के बीच जिला पंचायत के मुख्य अधिकारी तेज सिंह का शासन ने स्थानांतरण कर उन्हें चंपावत भेज दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार ने उनकी जगह ने अधिकारी की तैनाती तक हरी मोहन को चार्ज सौंप दिया है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को शासन ने ऊधमसिंहनगर के अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत तेज सिंह का स्थानांतरण कर उन्हें चंपावत भेज दिया। माना जा रहा उनके स्थानांतरण से जिला पंचायत में लंबे समय से चल रही खींचतान खत्म हो जायेगी

आपको बता कि ऊधमसिंहनगर जिला पंचायत में पिछले लंबे समय से मुख्य अपर अधिकारी तेज सिंह और जिपा अध्यक्ष रेनू गंगवार के बीच खींचतान मची हुई थी, जिससे जिला पंचायत के विकास कार्य ठप्प पड़े हुए थे।

