Latest:
उधमसिंह नगर

नौ सीओं,22 इंस्पेक्टर के ट्रांसफर। ऊधमसिंहनगर के यातायात निरीक्षक को अल्मोड़ा भेजा।प्रदेश पुलिस मुख्यालय से हुआ स्थानांतरण

नरेन्द्र राठौर।                                                              रुद्रपुर (खबर धमाका)। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड पुलिस महकमे में स्थानांतरण का सिलसिला रुक नहीं रहा है। पुलिस लिस मुख्यालय ने प्रदेश में नौ सीओ के तबादले किए हैं। इसके साथ ही आर्म्ड पुलिस के 22 इंस्पेक्टरों के भी ट्रांसफर किए गए हैं। इसके बाद कई जिलों के ट्रैफिक इंस्पेक्टर और आरआई बदल गए हैं। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी को नैनीताल से सहायक सेनानायक पीएसी रुद्रपुर ट्रांसफर किया गया है। शिवराज सिंह को बागेश्वर से आईआरबी प्रथम रामनगर, राकेश रावत को हरिद्वार से सीबीसी आईडी देहरादून सेक्टर, श्यामदत्त नौटियाल को पौड़ी गढ़वाल से एसडीआरएफ देहरादून, अनुज कुमार को उत्तरकाशी से पौड़ी गढ़वाल, बहादुर सिंह चौहान को हरिद्वार से पीएसी हरिद्वार, नताशा सिंह को चमोली से हरिद्वार, विमल रावत को रुद्रप्रयाग से ऊधमसिंहनगर और प्रबोध कुमार घिल्डियाल को रुद्रप्रयाग से जिला चंपावत ट्रांसफर किया गया है। इसी तरह आर्ल्ड पुलिस के इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर हुए हैं। इनमें हरिद्वार के प्रतिसार निरीक्षक जितेन्द्र जोशी को यातायात निरीक्षक देहरादून, शिविरपाल संजय उप्रेती को आईआरबी द्वितीय देहरादून से प्रतिसार निरीक्षक देहरादून, प्रतिसार निरीक्षक जगदीश चन्द्र पंत को जनपद देहरादून से यातायात निरीक्षक हरिद्वार, यातायात निरीक्षक अखिलेश कुमार को हरिद्वार से प्रतिसार निरीक्षक पीटीसी नरेन्द्र नगर, प्रतिसार निरीक्षक सुशील कुमार को पीटीसी नरेन्द्र नगर से यातायात निरीक्षक जनपद हरिद्वार, विकास पुण्डीर को यातायात निरीक्षक हरिद्वार से प्रतिसार निरीक्षक जनपद रूद्रप्रयाग,गणेश लाल को प्रतिसार निरीक्षक रूद्रप्रयाग से दलनायक एसडी आरएफ देहरादून, नरेन्द्र कुमार आर्य को प्रतिसार निरीक्षक जनपद पिथौरागढ़ से यातायात निरीक्षक उधम सिंह नगर, नरेन्द्र मेहरा को यातायात निरीक्षक जनपद उधम सिंह नगर से प्रतिसार निरीक्षक एटीसी हरिद्वार, नरेश चन्द्र जखमोला को प्रतिसार निरीक्षक एटीसी हरिद्वार से प्रतिसार निरीक्षक जनपद पिथौरागढ़, वेद प्रकाश भट्ट को प्रतिसार निरीक्षक उधम सिंह नगर से यातायात निरीक्षक जनपद नैनीताल, राकेश मेहरा को यातायात निरीक्षक जनपद नैनीताल से शिविरपाल 31वीं वाहिनी पीएसी, मनीष शर्मा को शिविर पाल 31वीं वाहिनी पीएसी से प्रतिसार निरीक्ष उधम सिंह नगर, जनक सिंह पंवार को प्रतिसार निरीक्षक उत्तरकाशी से यातायात निरीक्षक जनपद पैड़ी गढ़वाल, शिव कुमार को यातायात निरीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल से प्रतिसार निरीक्षक जनपद उत्तरकाशी, जितेन्द्र पाठक को प्रतिसार निरीक्षक जनपद अल्मोड़ा से यातायात निरीक्षक जनपद उधम सिंह नगर, विजय विक्रम को यातायात निरीक्षक उधम सिंह नगर से प्रतिसार निरीक्षक जनपद अल्मोड़ा, शिवराज सिंह बिष्ट को प्रतिसार निरीक्षक जनपद बागेश्वर से यातायात निरीक्षक जनपद नैनीताल, आदेश कुमार को यातायात निरीक्षक जनपद नैनीताल से प्रतिसार निरीक्षक बागेश्वर, सिद्धार्थ कुकरेती को प्रतिसार निरीक्षक जनपद टिहरी से शिविरपाल आईआरबी द्वितीय देहरादून एवं समरवीर सिंह रावत को दलनायक आईआरबी द्वितीय देहरादून से प्रतिसार निरीक्षक जनपद हरिद्वार के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

error: Content is protected !!