उधमसिंह नगर

ऊधमसिंहनगर में सात निरीक्षक-उपनिरीक्षको के स्थानांतरण।पुलिस लाइन में तैनाती का इंतजार कर रहे इंस्पेक्टरों को मिली तैनाती

रुद्रपुर(खबर धमाका)। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जनपद में पांच निरीक्षक और दो सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया है। इस तबादला सूची में पुलिस लाइन में तैनाती का इंतजार कर रहे इंस्पेक्टरों को भी तैनाती मिल गई। बता दें कि पिछले दिनों सब इंस्पेक्टरों के भी तबादले किए थे। उनमें कुछ सब इंस्पेक्टरों को मनचाही तैनाती मिली थी।