Latest:
उत्तराखंड

ऊधमसिंहनगर में सड़क हादसों में दो की मौत।बाइक-स्कूटी भिंडी,तीन घायल 

नरेन्द्र राठौर 

रुद्रपुर (खबर धमाका)‌। ऊधमसिंहनगर में अलग-अलग जगहों पर हुए सडक हादसों में दो युवकों की मौत हो गई।

खटीमा में शुकवार देर शाम टेढ़ाघाट पुरनापुर रोड़ स्थित गुरुद्वारे के सामने तीव्र मोड़ पर एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। शनिवार की सुबह गुरुद्वारा जा रहे श्रद्धालुओं ने सड़क किनारे बाइक के साथ एक युवक को गिरा देखा। स्थानीय लोगों ने जिसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया तो स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान 30 वर्षीय देवेंद्र सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी निवासी मिलेड्या पिपरिया के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतक देवेन्द्र मुडेली स्थित एक नीजि स्कूल में वाहन चालक है। मृतक का बड़ा भाई भी उसी स्कूल में बस चालक है। शुकवार देर शाम तक देवेंद्र घर नहीं पहुंचा तो उसके भाई ने स्कूल के अन्य बस चालकों को फोन कर पूछताछ की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार को उसके टेढ़ाघाट पुरनापुर रोड़ पर सड़क किनारे पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक की एक 8 वर्षीय पुत्री कीरत कौर है। मृतक देवेन्द्र के पिता जरनैल सिंह की भी चार साल पूर्व सड़क दुघर्टना में मौत हुई ।

इधर जसपुर में मोहल्ला गुजरात यान निवासी 26 वर्षीय रोहन अपने दोस्त के साथ बाइक से स्व वाला की तरफ जा रहा था । कि अचानक रास्ते में आई गाय से उसकी बाइक टकरा गई ।जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को लेकर परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट गया। पुलिस ने सबका पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।

 

बाइक-स्कूटी की टक्कर में महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल

 

खटीमा। बाइक व स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को आपातकालीन सेवा से उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। शनिवार को बाइक सवार नानकमत्ता निवासी 18 वर्षीय निखिल पद व करनचंद बाइक से खटीमा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान श्रीपुर बिछुवा निवासी 28 वर्षीय खुशबू देवी अपनी स्कूटी में बानूसा पेट्रोल पम्प से पेट्रोल भरवाकर वापस आ रही थी तभी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे तीनों घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर टोल प्लाजा की आपातकालीन एंबुलेस ने घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां संपेचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई।